मेरा राम केवल भजन में मिलेगा | श्री राम भजन लिरिक्स

🚩 श्री राम भजन

मेरा राम केवल भजन में मिलेगा

प्रभु श्रीराम की भक्ति, नाम-स्मरण और विनम्र समर्पण का संदेश देने वाला सुंदर भक्तिमय भजन।

भजन लिरिक्स

॥ श्री राम ॥

ना मन में है तो ना, नमन में मिलेगा।
ना पाताल में ना, गगन में मिलेगा।
यह नारद की वीणा कहती युगों से,
मेरा राम केवल भजन में मिलेगा॥

कभी ध्रुव कभी भक्त प्रह्लाद द्वारे,
कभी जाकर शबरी की किस्मत संवारे।
त्रेता विलंब आते हैं दुख की घड़ी में,
वह दुख और पीड़ा के रुदन में मिलेगा॥
मेरा राम केवल भजन में मिलेगा॥

सदा वेदनाओं में आँसू संभालो,
कैसे भी प्रभु जी के चरणों में डालो।
पहुँच जाए तेरी आहें वहाँ तक,
वह आकर के तेरे भवन में मिलेगा॥
मेरा राम केवल भजन में मिलेगा॥

जो राम जी को बुलाते रहेंगे,
दयालु हैं राघव जी आते रहेंगे।
रहो नम्र राही और मीठा वचन हो,
तो प्रभु मेरा मीठे वचन में मिलेगा॥
मेरा राम केवल भजन में मिलेगा॥

ना मन में है तो ना, नमन में मिलेगा।
ना पाताल में ना, गगन में मिलेगा।
यह नारद की वीणा कहती युगों से,
मेरा राम केवल भजन में मिलेगा॥

भजन का भाव

यह भजन बताता है कि प्रभु श्रीराम की प्राप्ति बाहरी दिखावे से नहीं, बल्कि सच्ची भक्ति, नम्रता, करुणा और नाम-स्मरण से होती है। भक्त ध्रुव, प्रह्लाद और माता शबरी जैसे भक्तों के प्रसंग यह स्मरण कराते हैं कि निष्कपट प्रेम और विश्वास से किया गया भजन प्रभु को भक्त के निकट लाता है।
🙏 भक्ति संदेश: प्रभु को पाने का मार्ग सच्चा प्रेम, विनम्र वचन, नाम-स्मरण और निष्कपट भक्ति है।
🙏 भक्ति भावना
भजन • आरती • चालीसा • रामचरितमानस • सनातन धर्म एवं संस्कृति
🌐 Bhakti Bhavna पर और पढ़ें

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय भक्ति सामग्री

श्री हनुमान चालीसा हिंदी अर्थ सहित | Hanuman Chalisa

श्री हनुमान आरती: आरती कीजै हनुमान लला की, अर्थ सहित | Hanuman Aarti

सुंदरकांड भाग 20: श्रीराम की सेना का वर्णन, लक्ष्मण का पत्र और रावण को अंतिम चेतावनी | दोहा 54–57